Advertisement

Learn English Speaking Course 1 + 1 Free in Only Rs. 1500/-

Azadi ka Amrit Mahotsav


 


अमृत महोत्सव के बारे में सामान्य जानकारी

 

उत्सव का नाम

आजादी का अमृत महोत्सव

शुरू करने वाले

नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री

शुरुआत तिथि

12 मार्च 2021

कब तक

15 अगस्त 2023

आजादी का अमृत महोत्सव क्यों शुरू किया

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने तक

15 अगस्त 2023 तक अमृत महोत्सव जारी रहेगा

भारत की आजादी को 15 अगस्त 2022 तक 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है जिससे पहले ही 15 अगस्त 2022 से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाच गाना के साथ प्रवचन और प्रस्तावना पठन भी शामिल है। इस कार्यक्रम को 15 अगस्त 2023 तक चलाया जायेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव में 25 दिन में तय करेंगे 241 मील का रास्ता

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस पद यात्रा का नाम फ्रीडम मार्च होगा। फ्रीडम मार्च में 80 लोगो के नाम शामिल किए गए है। जो गांधीजी की दांडी यात्रा से इंस्पायर है गांधी जी ने नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी यात्रा की उसमें भी उनके साथ 80 लोगों ने ही भाग लिया था। और दांडी यात्रा की तर्ज पर ही अमृत महोत्सव को 12 मार्च को प्रारंभ किया गया। जिसमे दांडी यात्रा की तरह 25 दिन में 241 मील का रास्ता ये यात्री 5 अप्रैल को पूर्ण कर लेंगे।

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के अनुसार 75 सप्ताह तक आजादी के अमृत महोत्सव को चलाया जायेगा जिसके तहत स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

अमृत महोत्सव का अर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का अर्थ आजादी की ऊर्जा का अमृत है। यानी स्वतंत्रता सेनानियों की स्वाधीनता का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव मतलब नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत और आत्मनिर्भरता का अमृत है।

Post a Comment

0 Comments