Advertisement

Learn English Speaking Course 1 + 1 Free in Only Rs. 1500/-

Azadi Ka Amrit Mahotsav- Har Ghar Tiranga


 Azadi Ka Amrit Mahotsav- Har Ghar Tiranga: 

पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मना रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान से जुड़ने को कहा है. इसके लिए 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस आंदोलन का हिस्सा बना जा सकता है. पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो 'मन की बात' शो में लोगों को एक सुझाव दिया है. PM Modi ने लोगों ने 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लिए बैनर और फोटो भी जारी कर दिया गया है. 

पीए मोदी का आग्रह 

प्रधानमंत्री ने लोगों से 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) में हिस्सा लेने को कहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक, एक Special Movement – 'हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है. इसक साथ ही उन्होंने लोगों को दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का भी आग्रह किया. 


Post a Comment

0 Comments